भारत के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About India

भारत के बारे में रोचक तथ्य
भारत के रोचक तथ्य एक ऐसा देश जहाँ पर कई धर्म और मजहब के लोग शान्ति और प्रेमपूर्वक रहते हैं, ये अपने हर त्यौहारो को बहुत उल्लासपूर्ण और सद्भावना से मिलकर मनाते है, लेकिन फिर भी कुछ बाते ऐसी है जो आप सब भारत के विषय में बहुत कम ही जानते है. जो आप सबको बहुत आश्चर्यचकित और हैरान कर सकती है 

भारत के बारे में रोचक तथ्य
Interesting Facts About India


ये विषय इतना लम्बा और व्यापक है की ये एक भाग में आप सबको बता पाना संभव नहीं है इसीलिए आज इस विषय का पहला भाग लिख रहा हूँ, तो चलिए शुरू करते है.

  • पुरे विश्व में लोकप्रिय खेल क्रिकेट जिसका हर कोई दीवाना है लेकिन क्या आपको पता है की दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट का मैदान भारत के हिमांचल प्रदेश में चायल नामक स्थान पर स्थित है जिसकी ऊचाई समुंद्र तल से 2444 मीटर है इसको 1893 में बनकर तैयार किया गया था जिसे पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह जी द्वारा करवाया गया था
  • ये बात तो लगभग हर भारतीय को पता होगी की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है, जनसँख्या में दुसरे नंबर पर तथा प्राचीन सभ्यताओं में सबसे पुरानी सभ्यता है और विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है.
  • दोस्तों सांप सीढ़ी के खेल को तो हर कोई जानता होगा और खेला भी होगा लेकिन इसको किसने तैयार किया था ये बहुत कम लोग जानते होंगे तो चलिए बताते है. इसको तेरहवी शताब्दी में कवि संत ज्ञानदेव द्वारा तैयार किया गया था . इसका मूलरूप से मोक्षपट कहते थे. इस खेल में सीधियोम को वरदान और सांप अवगुणों को प्रदर्शित करते है, इसे पासे य कौड़ियो के साथ खेला जाता था.
  • क्या आपको पता है की विश्व का पहला विश्वविद्यालय भारत के तक्षशिला में लगभग 700 ईसा पूर्व में किया गया था, यहाँ पर देश-विदेश के लगभग 10500 विद्यार्थी 60 विषयों में अध्ययन करते थे .
  • आप सबको पता है की भारत को सोने की चिड़ियाँ के नाम से भी जाना जाता था, 17वी शताब्दी के आरम्भ में मुगलों और अंग्रेजो के आने से पहले भारत सबसे संपन्न देश था. जब यह बात क्रिस्टोफर कोलंबस को पता चली तो वो इससे आकर्षित होकर भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज करने निकला और गलती से अमेरिका की खोज कर ली .
  • आप सबको पता होना चाहिए की नौवहन (नौका चलाने) की कला और जन्म भारत में आज से 6000 वर्ष पूर्व ही सिन्धु नदी में हो चुकी थी, ऋग्वेद के अनुसार वरुण देव को समुद्र का देवता माना गया है जिन्हें समुद्र के हर मार्ग के विषय में जानकारी है. अंग्रेजी शब्द नैविगेशन की उत्पत्ति संस्कृत के नवगति से हुई है .
  • क्या आप जानते है की पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले समय की गणना भारतीय खगोलशास्त्री भास्कराचार्य ने कई सौ साल पहले ही कर दी थी की सूर्य का परिक्रमा करने में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है.
  • भारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पाईका मूल्य सर्वप्रथम ज्ञात किया गया था, इसकी खोज उन्होंने छठी शतब्दी में यूरोपियन गणितज्ञों से बहुत पहले ही की थी.
  • हीरा एक अनमोल रत्न जिसकी चमक के आगे सबकुछ फीका है. लेकिन क्या आपको पता है की 1896 तक पूरे विश्व का स्रोत सिर्फ भारत ही था .
  • सुश्रुत को शल्य चिकित्सा का जनक माना जाता है, उनके और उनके सहयोगियों द्वारा 2600 वर्ष पहले ही कृत्रिम अंगो को लगाना, शल्य-क्रिया द्वारा प्रसव, अस्थिभंग जोड़ना, मूत्राशय की पथरी आदि शल्य क्रियाएं सफलता पूर्वक की गई .
  • ये तो सब जानते है की भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और यहाँ पर सभी धर्म के लोग रह सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की पूरे भारत वर्ष में 300000 मस्जिदे है जो किसी इस्लामी देश और पुरे विश्व में सर्वाधिक है .
  • क्या आपको पता है की 10वी शताब्दी में तिरुपति भगवान् विष्णु का मंदिर बनाया गया जो पूरे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है जहाँ औसतन रोज 30 हजार श्रद्धालु आते है और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डालर का प्रतिदिन चढ़ावा आता है .
  • आप सबको ये जानना चाहिए की युद्ध कला और योग कला आज से 5000 वर्ष पहले ही भारत में शुरू हो गयी थी, बाद में बौध धर्म प्रचारको द्वारा पूरे एशिया में उसके बाद पूरे विश्व में फैलाई गयी.  


तो दोस्तों अगर आप लोगों को मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो जरुर लाइक नूर कमेंट करे और ओने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें, जिससे मई ऐसे ही रोचक बाते आप सब के लिए लाता रहूँ, इसी के साथ आप सबका बहुत बहुत धन्यबाद फिर मिलते है इसके दुसरे भाग में . तब तक के लिए नमस्कार जय हिन्द जय भारत

और पढ़े………

भारत के रोचक तथ्य : Important Facts About India

3 thoughts on “भारत के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About India”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *