ICC Women's World Cup

ICC Women’s World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया.

ICC Women’s World Cup: Indw vs Pakw match result.

महिला विश्वकप 2022 का दूसरा मुकाबला भारत और पकिस्तान के बीच में Bay Oval के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जहाँ पर टॉस जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया, जहाँ पर भारत की शुरुवात काफी ख़राब रही और उसने अपना पहला विकेट शेफाली वर्मा (0)के रूप में मात्र 4 रन के स्कोर पर गिरा, जो बिना खाता खोले डियाना बेग का शिकार बनी.

उसके बाद भारतीय पारी को दीप्ति वर्मा (40) और स्मृति मंधना (52) ने संभाला. ये दोनों काफी अच्छा खेल रही थी की फिर से भारत का विकेट गिरा और नियमित अंतराल पर लगातार विकेट का पतन होता रहा,  और एक समय भारत का स्कोर 114/6 विकेट हो गया जिसमे मिताली राज (9), हरमनप्रीत कौर (5), ऋचा घोष (1) का विकेट शामिल था.

उसके बाद स्नेहा राणा नाबाद (53) और पूजा वस्त्राकर (67) और गोस्वामी (6) ने मिलकर भारत का स्कोर 244/7 विकेट नुक्सान पर एक बहुत ही सम्मानजनक स्कोर पर पहुचाया.

Scorecard : India Woman – 244/7 (50), Extra : 11. ( ICC Women’s World Cup )

Player Out By Run/ball 4s 6s Strike Rate.
Smriti Mandhana c&b Anam Amin 52(75) 3 1 69.33
Shafali Verma. b Diana Baig 0(6) 0 0 0
Deepti Sharma. b Nashra Sandhu. 40(57) 2 0 70.18
Mithali c Diana Baig b N. Sandhu. 9(36) 0 0 25
Harmanpreet Kaur. lbw b Nida Dar. 5(14) 0 0 35.71
Richa Ghosh b Nida Dar 1(5) 0 0 20
Sneha Rana. Not out 53(48) 4 0 110.42
Pooja Vastrakar. b Fatima Sana 67(59) 8 0 113.56
Jhulan Goswami. Not out 6(3) 1 0 200

बाद में पाकिस्तान की शुरुवात अच्छी रही और 10 ओवर तक उसने बिना किसी नुक्सान के 28 रन बना लिए थे लेकिन उसके बाद फिर राजेश्वरी गायकवाड की गेद पर जवेरिया खान (11) के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा. उसके बाद नियमित अंतराल पर पाकिस्तान के विकेट का पतन होता रहा, भारतीय गेंदबाजो ने पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया. इस तरह से पाकिस्तान ने 42.6 ओवर में सभी विकेट खो कर 137/10 पर आल आउट हो गयी.  पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन सिदरा अमीन (30) ने बनाया. भारत की सफल गेंदबाज राजेश्वरी गायकवाड रही जिन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लेकर भारत की जीत को सुनिश्चित कर दिया.

Scorecard: Pakistaan Women = 137/10 (42.6), Extra : 3. ( ICC Women’s World Cup )

Player Out By Run/ball 4s 6s Strike Rate.
Sidra Ameen c R. Ghosh b Goswami. 30(64) 3 0 46.88
Javeria Khan. c Goswami b Gayakwad. 11(28) 1 0 39.29
Bismah Maroof. c Goswami b D. Sharma. 15(25) 2 0 60
Omania Sohail. c D.Sharma b Sneha Rana. 5(4) 0 0 125
Nida Dar. c R. Ghosh b Goswami. 4(10) 0 0 40
Aliya Riaz. st. R. Ghosh b Gayakwad. 11(23) 0 0 47.83
Fatima Sana. lbw b Gayakwad. 17(35) 1 0 48.57
Sidra Nawaz. lbw b Gayakwad. 12(19) 1 0 63.16
Diana Baig. c H. Kaur b M. Singh. 24(35) 2 0 68.57
Nashra Sandhu c R. Ghosh b Sneha Rana. 0(5) 0 0 0
Anam Amin. Not out 5(10) 0 0 50

इस तरह से भारत ने अपने अभियान की शुरुवात जीत के साथ की. और विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ कभी न हारने का अपना रिकार्ड कायम रखा, भारत अपना अगला मैच 10 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. जिसे आप स्टार सपोर्ट इंडिया, और hotstar पर भारतीय समयनुसार सुबह 6:30 बजे से देख सकते है.

और….

1 thought on “ICC Women’s World Cup : भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया.”

  1. Pingback: women's world cup भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया. खेल - हिंदी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *